युवा मित्र मंडली ने पेश की सेवा की मिसाल, मृत गाय का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार उदयपुर/सरगुजा। उदयपुर स्थित हीरो शो रूम के पीछे नवापारा मोहल्ला में युवाओं की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां “युवा मित्र मंडली” के सदस्यों ने मानवता और पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की। मोहल्ले में एक बेजुबान गाय पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थी और चलने-फिरने में असमर्थ हो गई थी। ऐसे में मंडली के युवाओं ने आगे बढ़कर पहले उसे छायादार पेड़ के नीचे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और लगातार दो दिनों तक पशु चिकित्सकों से उसका इलाज करवाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद गाय को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद भी युवाओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मृत गाय को जेसीबी की मदद से जंगल ले जाकर विधि-विधान के साथ उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया। इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और युवाओं की संवेदनशीलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस सेवा कार्य में राहुल अग्रहरि और नंदू ताम्रकार विशेष रूप से सक्रिय रहे। Post Views: 827 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोयला खनन के दौरान मिट्टी धंसने से ग्रामीण की मौत, 70-80 फीट गहरे गड्ढों में चल रहा था खतरनाक उत्खनन, प्रशासन पर उठे सवाल… सरगुजा में 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, कपड़ों से हुई पहचान…