CG: 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवक पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 24 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखे सुसाइड नोट में उसने एक युवक पर मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक संबंध बनाने और परिवार के सदस्यों, खासकर भाई को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती ने नोट में युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले करीब दो महीने से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। घटना के दिन युवती घर में अकेली थी। ड्यूटी से लौटे भाई ने दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी की मदद से अंदर जाकर देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली।परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और मोबाइल में मौजूद संदेशों व तस्वीरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने मुहल्ले के युवक से परेशान बुधवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार दोपहर करीब 12 बजे युवती का भाई ड्यूटी से घर लौटा।कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी के घर की ओर से अंदर जाकर देखा, तो युवती फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को युवती का छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाइड नोट मिला।युवती ने अपने सुसाइड नोट में मां और परिवार के अन्य सदस्यों से माफी मांगी है। उसने लिखा कि एक युवक ने उसे भरोसे में लिया और फिर उसके साथ गलत किया। सुसाइड नोट में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब उसने युवक से बातचीत बंद कर और उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो वह उसे धमकाने लगा। उसने लिखा कि युवक पुलिस में अपनी पहचान होने और जेल जाने पर जल्द बाहर आ जाने की बात कहकर डराता था। उसने परिवार के सदस्यों, भाई को मारने की धमकी देने का भी जिक्र किया है। युवती ने अपने नोट में कहा कि वह मरना नहीं चाहती थी, लेकिन प्रताड़ना से परेशान होकर उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।सुसाइड नोट में युवती ने युवक को सजा दिलाने और अपने लिए न्याय की मांग की है। उसने परिवार से मोबाइल में मौजूद मैसेज और गैलरी में रखी तस्वीरें देखने को भी कहा है। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। चाचा बोले- दो महीने से परेशान करने की जानकारी मिली थी युवती के चाचा ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी एक सहेली ने परिवार को बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद परिवार ने युवती से बात की, तो उसने कहा था कि वह खुद मामले को संभाल लेगी और जरूरत पड़ने पर परिवार को बताएगी।चाचा के मुताबिक, परिवार उसे समझाता था कि अगर कोई युवक परेशान करता है या धमकी देता है, तो तुरंत बताएं, ताकि पुलिस में शिकायत की जा सके। हालांकि, युवती ने परिवार को पहले कोई औपचारिक शिकायत नहीं की थी। परिजनों को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी परेशान है। शादी के लिए दबाव बनाने और परिवार को धमकाने का आरोप चाचा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि युवक युवती पर शादी करने के लिए दबाव डालता था। आरोप है कि वह उसके भाई, बहन और मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था। वह पुलिस में पहचान होने और जेल जाने पर जल्द छूट जाने की बात कहकर डराता था।चाचा ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि युवती ने सुसाइड नोट में भी युवक को सजा दिलाने की अपील की है, ताकि किसी दूसरी लड़की के साथ ऐसा न हो। परिवार में मां, बड़ा भाई और छोटी बहन मृतका के परिवार में उसकी मां, 27 वर्षीय बड़ा भाई और छोटी बहन हैं। उसका भाई छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की पहली बटालियन, भिलाई में पदस्थ है। युवती के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां कपड़े प्रेस करने का काम करके परिवार चलाती है। घर में अकेली थी युवती, भाई ने देखा तो फंदे पर लटकी मिली परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन युवती ने मां, बहन और भाई से कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह आराम करेगी। वह आमतौर पर सुबह काम पर जाती थी, लेकिन उस दिन नहीं गई। परिवार ने बताया कि घटना से एक दिन पहले वह सहेलियों के साथ दुर्गा दर्शन करने भी गई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतने तनाव में है। मोबाइल संदेशों की जांच से सामने आ सकते हैं अहम तथ्य युवती ने सुसाइड नोट में मोबाइल पर आए मैसेज और गैलरी में मौजूद तस्वीरों का जिक्र किया है। ऐसे में पुलिस मोबाइल की जांच कर सकती है, ताकि युवती और संबंधित युवक के बीच हुई बातचीत के बारे में पता चल सके।हालांकि, मोबाइल से अब तक क्या जानकारी मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। Post Views: 2 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: च्वाइस सेंटर्स के क्यूआर कोड से धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रांसफर के बदले लेते थे कैश