CG: घर में घुसा तेंदुआ, तीन लोगों पर हमला, दो की हालत गंभीर, गांव में दहशत

धमतरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जिले के कारीपानी गांव में जंगल से निकलकर एक तेंदुआ घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव में एक महिला अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर से एक तेंदुआ अचानक गांव में पहुंच गया। तेंदुए को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच तेंदुआ घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए।

घटना अचानक होने के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कारीपानी गांव में हमले की घटना के बीच आज सुबह बहीगांव में भी तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिंता बढ़ गई है। जंगल से लगे गांवों में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए का आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर घर के अंदर लोगों पर हमला करना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस घटना ने जंगल से लगे गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!