CG: बच्ची की मौत से था आक्रोश, पेट्रोल पंप में आग लगाने पहुंचा आरोपी, नोजल में नाकाम हुआ तो दो जला दी बाइक धमतरी:- मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप में आगजनी के मामले में पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक बच्ची की बाढ़ में बहने से हुई मौत को लेकर पेट्रोल पंप प्रबंधन से नाराज था. इसी आक्रोश में उसने देर रात पेट्रोल पंप पहुंचकर आग लगाने की कोशिश की. फरार आरोपी गिरफ्तार घटना 1 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है. ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप में जीवन निषाद पहुंचा और वहां गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया. हालांकि, उसका यह प्रयास सफल नहीं हुआ.इसके बाद उसने पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को माचिस से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मगरलोड पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की जानकारी जुटाने के साथ आरोपी की तलाश शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने वार्ड क्रमांक 1 मेघा निवासी जीवन निषाद को पकड़ लिया. बच्ची की मौत के बाद बढ़ा था गुस्सा पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले में एक बच्ची गिर गई थी. बाढ़ के पानी के तेज बहाव के चलते बच्ची बहकर महानदी में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी.पुलिस ने बताया कि जीवन निषाद इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मान रहा था. इसी बात को लेकर उसके मन में नाराजगी थी. घटना के कुछ दिनों बाद उसने इसी गुस्से में पेट्रोल पंप को निशाना बनाया. पेट्रोल नोजल में आग लगाने की कोशिश, फिर बाइक जलाई पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले पेट्रोल नोजल में आग लगाने की कोशिश की थी. जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ तो उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को माचिस से आग लगा दी. वारदात के बाद वह मौके से निकल गया. मगरलोड पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल माचिस और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं. Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation 18 आईपीएस अफसरों को मिली नयी जिम्मेदारी, देखिये ट्रांसफर लिस्ट