स्कूल में मौत बनकर गिरी छत, 29 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, अस्पताल में आपातकाल घोषित

पेशावर:- पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि 20 बच्चे और महिला टीचर की जान गई है, जबकि 40 से ज्यादा घायल हुए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। ये घटना पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके की है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से बच्चों और एक शिक्षक की मौत हो गई है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम के अनुसार, हादसे में 28 विद्यार्थियों की मौत हुई, जिनमें छह लड़कियां शामिल हैं। एक शिक्षिका की भी मौत हो गई।

राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी

बचाव अधिकारियों ने बताया कि 25 घायल बच्चों को चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। बचाव दल मलबा हटाने और उसके नीचे फंसे बच्चों तथा स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं।

PM ने हादसे पर जताया दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!