CG: स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, में बढ़ा दीपावली अवकाश, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दीपावली की छुट्टियां एक दिन और बढ़ा दी गई हैं। अब 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से विद्यार्थियों को दीपावली के मौके पर एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।

मीडिया से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। बच्चों और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पहले 6 से 10 नवंबर तक था अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले प्रदेश के सभी स्कूलों में दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी के बाद छुट्टियां 11 नवंबर तक रहेंगी।

दशहरा और शीतकालीन अवकाश की तारीखें भी घोषित

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर भी जारी किया है। इसके तहत तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं।

दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक।
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक। पहले यह 10 नवंबर तक निर्धारित था।

शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक।

इस तरह प्रदेश के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। दीपावली की छुट्टी बढ़ने से अब विद्यार्थियों को एक दिन अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!