उदयपुर/सरगुजा। थाना उदयपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को थाना उदयपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 960, आरक्षक क्रमांक 795 एवं सैनिक क्रमांक 315 पेट्रोलिंग एवं ग्राम भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भंडारगांव निवासी अभिषेक यादव (24 वर्ष), पिता हरक लाल यादव अपने घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 37.980 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,740 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी उदयपुर शिशिरकांत सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। Post Views: 230 Please Share With Your Friends Also Post navigation अश्लील VIDEO देखने के नाम पर शिक्षिका से लाखों की ठगी राजस्व विभाग में नियमितीकरण व ₹15 हजार मानदेय की मांग को लेकर कोटवारों का एक दिवसीय धरना