03 जुलाई 2026 को उदयपुर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन उदयपुर/सरगुजा। कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, तहसील उदयपुर के बैनर तले शुक्रवार को कोटवारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कोटवारों ने राजस्व विभाग में नियमितीकरण करने, वर्तमान ₹6,000 मानदेय को बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह किए जाने, मृत कोटवारों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने, नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं पर रोक लगाने, बेगार प्रथा समाप्त करने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोटवार संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कोटवारों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। Post Views: 147 Please Share With Your Friends Also Post navigation उदयपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में युवक को किया गिरफ्तार नगर पंचायत लखनपुर में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति पर स्पष्टीकरण