कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा की सिटी कोतवाली थाने के भीतर एक युवक के खुलेआम घूमते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि थाने में मौजूद किसी भी कर्मचारी ने उसे रोका नहीं। वीडियो में पुलिस की उपस्थिति लगभग शून्य दिखाई दी, जिससे थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे एक और वीडियो बनवाया और युवक से बुलवाया गया- थाने में रील बनाना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। वही इस घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे है। क्या कोई भी व्यक्ति थाने में ऐसे ही प्रवेश कर सकता है? बिना रोक-टोक कोई व्यक्ति अंदर जाकर वीडियो बना सकता है? घटना के समय पुलिसकर्मी कहाँ थे? Post Views: 138 Please Share With Your Friends Also Post navigation सड़क के बीच बना बिजली पोल हटाना ही भूल गये… 5 करोड़ के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही कवर्धा में संदिग्ध मकान से तीन युवतियां और युवक हिरासत में, देहव्यापार की आशंका..