CG: हादसों का बुधवार, कवर्धा में बस ने मारी बाइक को टक्कर, हादसे में प्रिंसिपल की मौत कवर्धा:- रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइस सवार प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक और सवारी बस की टक्कर आमने-सामने हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतक की पहचान ग्राम झिरना, पिपरिया निवासी सुंदर नाविक के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुंदर नाविक ग्राम डउकाबंधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे और वो किसी काम से जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में प्रिंसिपल की मौत हादसे की सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना जिस बस से हुई उस बस को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना के समय बस तथा बाइक की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ. हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा. रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा सुंदर नाविक की अचानक हुई मौत की खबर से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, एक शिक्षक और प्रिंसिपल के रूप में क्षेत्र में उनकी पहचान होने के कारण घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिचितों में भी शोक की लहर है. Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation भीषण सड़क हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, सीधे ट्रक में जा घुसी स्पीड कार, देखें खौफनाक वीडियो