भीषण सड़क हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, सीधे ट्रक में जा घुसी स्पीड कार, देखें खौफनाक वीडियो सुल्तानपुर:- उत्तरप्रदेश में भीषण सड़क हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। तभी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से अर्टिगा कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। बल्दीराय थाना क्षेत्र की घटना। ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा मिली जानकारी के अनुसार, बल्दीराय थाना क्षेत्र में सुखबडेरी के पास सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में देवरिया के 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से ये भीषण हादसा हुआ है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार तेज रफ्तार से आ रही थी। ट्रक चालक मौके से फरार घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वे टेनिस प्लेयर हैं। वह अपने पांच दोस्तों के साथ लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस देवरिया लौट रहे थे। कार में वे सभी नींद में थे। मृतकों में नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत शामिल है। वहीं घटना में आनंद यादव, राजू और जयंतो शर्मा घायल हुए हैं। घायलों का दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस की टीम ने तलाश शुरू कर दी है। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अचानक ट्रैक्टर का टायर फटने से हादसा, चालक की मौत