CG: बकरे की सब्जी नहीं मिली तो नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

सूरजपुर:- जिले से हत्या का अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां बकरे की चमड़ी की सब्जी को लेकर पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. आरोपी पति नशे की हालत में धुत था. इस दौरान घर में बनाई गई बकरे की चमड़ी की सब्जी नहीं मिलने से वह गुस्से में आ गया.

पूरा मामला सूरजपुर जिले के चेन्द्रा चौकी क्षेत्र के पलमा गांव का है. जहां 32 वर्षीय रिंकू पैकरा ने अपने घर में बकरे की चमड़ी यानी छलरी पचौनी की सब्जी बनाई थी. बताया जा रहा है कि रिंकू ने सब्जी अपने लिए बचाकर रखी थी. इसके बाद वह गांव में रहने वाले एक परिचित को सब्जी पहुंचाने के लिए घर से निकला.

वापस आया तो नहीं मिली सब्जी, कर दी हत्या

जब रिंकू वापस घर पहुंचा तो उसे सब्जी घर पर नहीं मिली. सब्जी नहीं मिलने से रिंकू नाराज हो गया और नशे में धुत होकर अपनी पत्नी राजकुमारी पैकरा से विवाद करने लगा. विवाद बढ़ने पर आरोपी रिंकू ने पत्नी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी.

गंभीर चोट लगने से मौत

मारपीट में गंभीर चोट लगने से राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद चेन्द्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पति रिंकू पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!