जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक महीने बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने घर में घुसकर आयुष कश्यप को गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आया है कि यह वारदात किसी एक वजह से नहीं, बल्कि उधारी के पैसे, कारोबारी प्रतिस्पर्धा और आपसी जलन का नतीजा थी। मृतक आयुष कश्यप सीमेंट और रेत कारोबार से जुड़ा था और आरोपियों से लंबे समय से आर्थिक विवाद चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने 7 राज्यों में दबिश दी, 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और “ऑपरेशन हंट” के तहत आरोपियों तक पहुंच बनाई। वारदात में नकाबपोश बदमाशों ने पहले घर के CCTV तोड़े, फिर अंदर घुसकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जबकि पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में जुटी है। Post Views: 112 Please Share With Your Friends Also Post navigation जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता निलंबित, गाली गलौज का ऑडियो हुआ था वायरल प्राचार्य-शिक्षक की कार को हार्वेस्टर ने मारी टक्कर, मार्कशीट लाने जा शिक्षक की हालत गंभीर, तेज रफ्तार में हार्वेस्टर