जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक वायरल ऑडियो ने पूरे प्रशासन में हलचल मचा दी है। वाहन चालक के साथ गाली-गलौच और बदसलूकी के मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह पर बड़ी कार्रवाई हुई है।

मामला तब सामने आया जब इंजीनियर और उनके ड्राइवर शशिकांत साहू के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें अभद्र भाषा और वरिष्ठ अधिकारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की बात सामने आई। जांच में कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर पाया गया कि अधिकारी का व्यवहार अमर्यादित था और प्रशासनिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।

इसके बाद सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें शिवनाथ भवन स्थित ईएनसी कार्यालय में अटैच किया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!