CG: CM विष्णुदेव साय का आज जांजगीर-चांपा दौरा, शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल जांजगीर चांपा :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वे मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे कार द्वारा शिवरीनारायण मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:20 बजे मंदिर पहुंचने के बाद शाम 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 5:35 बजे मंदिर से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप मां ने 1.80 लाख रुपये में बेचा अपना बच्चा! पश्चिम बंगाल से 10 माह का मासूम बरामद, मां समेत 5 गिरफ्तार