नर्स बनकर दुल्हन का कांड: 53 साल में दुल्हा बनने की थी चाहत, मोबाइल पर शादी का विज्ञापन पढ़कर फर्जी नर्स पर लुटा दिए लाखों जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी का ऑनलाइन विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति से 5 लाख 65 हजार 355 रुपये ठग लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने राजनांदगांव से चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। फर्जी युवती बनकर करते थे चैटिंग और कॉल पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन शादी के विज्ञापनों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद फर्जी नाम से युवती बनकर व्हाट्सएप पर चैटिंग और फोन कॉल के माध्यम से संपर्क किया जाता था। शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठे जाते थे। इसी तरीके से नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति को निशाना बनाया गया। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उनसे कुल 5,65,355 रुपये प्राप्त किए। ठगी का पता चलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। राजनांदगांव से पकड़े गए पांच आरोपी शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने राजनांदगांव में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पेपर कटर से हत्या, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की कार्रवाई अब पटाखा बेचना नहीं होगा आसान, लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य; पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगी मंजूरी