CG: डीजे पर नाचने को लेकर युवक को उतारा मौत के घाट रायपुर:- अमलीडीह इलाके के स्वर्ण जयंती चौक में देवी प्रतिमा की शोभायात्रा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई।शोभायात्रा के दौरान एक नाबालिग ने गौरव सेन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव की अस्पताल में मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, शोभायात्रा के दौरान गौरव सेन और एक नाबालिग के बीच डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और नाबालिग ने गौरव पर कई वार कर दिए। यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है।वारदात में इस्तेमाल पेपर कटर भी जब्त किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हत्या सिर्फ नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सुधारों से महिलाओं को मिल रहा दोहरा लाभ CG: जादू-टोने के शक में खूनी खेल! मां-बेटे की टंगिया से हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार