नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग बिजी शेड्यूल के कारण इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व यानी प्रोटीन नहीं मिल पाते। नॉन-वेज खाने वालों को प्रोटीन आसानी से मिल जाता है, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए सही विकल्प चुनना जरूरी होता है। अच्छी बात यह है कि कई बेहतरीन वेज फूड्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है और सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रोटीन के लिए नहीं पड़ेगी नॉनवेज खाने की जरूरत दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स करें सेवनप्रोटीन के लिए (High Protein Foods) दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में जैसे दही, पनीर और चीज प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं। एक गिलास दूध में करीब 5–8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि पनीर और दही में यह मात्रा और अधिक होती है। साथ ही, ये कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करने से शरीर की प्रोटीन जरूरत आसानी से पूरी की जा सकती है। सोयाबीन का करें सेवन प्रोटीन के लिए ( दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा, सोयाबीन का भी सेवन कर सकते है। सोयाबीन एक हाई प्रोटीन वाला खाना है, शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें आवश्यक अमीनो एसिड, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। सोयाबीन से सोया दूध, टोफू, सोया चंक्स और सोया ऑयल जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं, जो रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल किए जा सकते है। लगातार सोयाबीन खाने से नॉन-वेज खाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है, यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। नट्स और सीड्स का करें सेवननट्स और सीड्स जैसे बादाम, काजू, अखरोट, सूरजमुखी और कद्दू के बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत होते हैं। ये आसानी से खाए जा सकते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। रोजाना एक मुट्ठी नट्स और सीड्स खाने से प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है और दिल की सेहत भी बेहतर रहती है। इन्हें डाइट में शामिल करके बिना नॉन-वेज के भी शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, ताकत और पोषण मिल सकता है। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation गर्मियों में आंखों की जलन ने कर दिया है बुरा हाल अपनाएं ये नुस्खा मिनटों में मिलेगा आराम…