सरगुजा। सरगुजा के बतौली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा जगत को हिला दिया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक हिंदी शिक्षक का आधी रात जंगल में युवती के साथ पकड़े जाने का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच शिक्षक अपनी कार में एक युवती के साथ लंकाडांड जंगल में थे। तभी वहां पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और मौके पर ही वीडियो बना लिया। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोगों की भीड़ देखकर युवती छुपने की कोशिश कर रही है, जबकि शिक्षक सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले ने इलाके में नाराजगी बढ़ा दी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक शिक्षक आधी रात जंगल में क्या कर रहा था। मामले के सामने आने के बाद स्कूल की छवि पर भी असर पड़ा है। लोगों ने संबंधित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 270 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी, बारात लेकर दूल्हा नहीं बल्कि पहुंची दुल्हन… कोयला खनन के दौरान मिट्टी धंसने से ग्रामीण की मौत, 70-80 फीट गहरे गड्ढों में चल रहा था खतरनाक उत्खनन, प्रशासन पर उठे सवाल…