रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए प्रदेश में राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि में बदलाव किया जा सकता है। सरकारी नियम के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 16 जून से खुलने वाले हैं। लेकिन जून का महीना आधा होने के बाद भी प्रदेश में गर्मी कम नहीं हो रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत हमारे लिए सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी ऐसी ही तेज गर्मी पड़ती रही, तो 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले को बदला जा सकता है और छुट्टियां कुछ दिन और बढ़ाई जा सकती हैं। अब सभी लोग शिक्षा विभाग के नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जो मौसम को देखकर जल्द ही जारी हो सकता है। Post Views: 120 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : सड़क निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों पर हाथी ने किया हमला, दो मजदूरों की मौत 11 जून को जलापूर्ति रहेगी ठप, इन इलाकों पर पड़ेगा असर