CG WATER CRISIS:  CSPDCL द्वारा रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 केवी फीडरों के संधारण कार्य के कारण 11 जून 2026 को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है।

इसी कारण 11 जून 2026 को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल एवं फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे, जिससे 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी एवं 150 एमएलडी जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।

इस कार्य के चलते शहर के डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर एवं संजय नगर ओवरहेड टैंक से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में 11 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के बाद शाम को जल आपूर्ति नहीं होगी। वहीं 12 जून 2026 को सुबह से जलप्रदाय सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। विभाग ने बताया कि शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से जल आपूर्ति यथावत जारी रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!