रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक युवक पर दो महिलाओं को धोखे में रखकर अलग-अलग शादी करने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मोहम्मद सलीम फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान उसकी मुलाकात सलीम से हुई थी। सलीम ने शादी का वादा कर उसे दिल्ली ले जाकर मंदिर में सिंदूर लगाकर विवाह करने का दावा किया और करीब पांच वर्षों तक अपने साथ रखा। पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में सलीम काम के सिलसिले में खरसिया आया और यहां एक अन्य युवती से चांपा के एक मंदिर में शादी कर ली। पहली महिला को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध करते हुए खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता मामले को लेकर पीड़िता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दूसरी शादी कर ली। दूसरी महिला ने आरोपी का किया बचाव वहीं, आरोपी की कथित दूसरी पत्नी ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसने हाल ही में सलीम से मंदिर में शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। महिला का दावा है कि आरोपी को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और वह उसे कानूनी रूप से निर्दोष मानती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दूसरी शादी करने की बात स्वीकार की है। हालांकि उसने इस पूरे मामले को आपसी पारिवारिक विवाद बताया है। आरोपी का कहना है कि पहली महिला के साथ उसके संबंधों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने दूसरी शादी की। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शिकायतकर्ता महिला, आरोपी और दूसरी महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक रद्द रहेंगी 8 ट्रेने CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवा के आसार…