रायपुर। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा। प्रदेश में लोकल सिस्टम के कारण शनिवार को कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और बादल गरजने की गतिविधियां दक्षिण इलाके में बढ़ सकती है। प्रदेश में शनिवार को चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. देवभोग, बस्तर और नवागढ़ में पानी गिरा। इस बीच प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा की संभावना जताई गई है। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. रविवार को आसमान में बादल छाने, आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि बीते कुछ दिन में इसी तरह की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश तो दूर, कहीं बूंदाबांदी तक नहीं हुई। ऐसे में गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की निराशा बढ़ती जा रही है। Post Views: 28 Please Share With Your Friends Also Post navigation शादी और धोखाधड़ी! युवक पर दो महिलाओं को गुमराह कर विवाह करने का आरोप, गिरफ्तार… जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पॉजिटिव, CMHO को भनक तक नहीं, जिम्मेदारों की बोलती बंद..