दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत आने वाले रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के लिए कार्य किया जा रहा है।

विशेष नॉन इंटरलॉकिंग और प्री नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य करे जाने से यहां मेगाब्लॉक किया जायेगा।

इसी के चलते 10 से 12 जून तक 8 मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा दो पैसेंजर ट्रेन अपने डेस्टिशन से पहले ही समाप्त हो जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 15 घंटे तक किया जाएगा।

ये कार्य 11 जून को सुबह 11.30 बजे शुरू होगा और 12 जून को दोपहर 2.30 बजे तक चलेगा।

इस दौरान मेगाब्लॉक रहेगा।

नॉन-इंटरलॉकिंग और प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, गोंदिया-इतवारी, इतवारी-गोंदिया, इतवारी-बालाघाट और बालाघाट-इतवारी मेमू और डेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर को 10 एवं 11 जून को दुर्ग स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं, ट्रेन नंबर 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर दुर्ग से चलेगी

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!