SANCHITA UGALE DIED: ‘कुमकुम भाग्य’, ‘साजन घर’, ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ और फिल्म ‘छावा’ में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाली मशहुर टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का मुंबई में 15 जून को निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। बता दें, घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। संचिता के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation भारतमाला परियोजना में नया विवाद: सिवनीकला में फर्जी नामांतरण और मुआवजा घोटाले के आरोप, ग्रामीण पहुंचे ACB/EOW CG विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी: 13 जुलाई से शुरू होगा 5 दिवसीय सत्र, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन