रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी निष्पादन किया जाएगा। सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधेयक और प्रस्ताव सदन में पेश किए जाने की संभावना है।

सत्र को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मानसून सत्र में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!