कोरबा। जिले में भीषण गर्मी और लू का असर अब वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब क्षेत्र में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के पेड़ों से गिरकर मरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नौकोनिया तालाब के आसपास लगे विशाल पेड़ों पर लंबे समय से चमगादड़ों का बसेरा था। रविवार को अचानक कई चमगादड़ पेड़ों से नीचे गिरने लगे। कुछ ही देर में वहां मृत चमगादड़ों का ढेर लग गया। घटना को देखकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज लू चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक तापमान और हीट स्ट्रोक के कारण चमगादड़ों की मौत हुई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन अमला मृत चमगादड़ों के सैंपल एकत्र कर मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटा है। Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG CRIME: चोर पर टूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रस्सी से बांधकर की पिटाई कोरबा में बहुओं के नाम पर बने सरकारी शौचालय को ससुर और जेठ ने बेच दिया, मामला पहुंचा थाने, पुलिस ने दर्ज किया FIR