कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल के कर्मचारी आवास में एक 30 वर्षीय डॉक्टर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान डॉ. एल्विन के रूप में हुई है, जो बाथरूम में मृत पाए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और शादी टूटने के कारण मानसिक तनाव का मामला सामने आ रहा है। शादी तय होने के बाद मंगेतर से हुआ था विवादजानकारी के अनुसार, डॉ. एल्विन की शादी तय हो चुकी थी और वे इसी सिलसिले में बीते 11 अगस्त को कोयंबटूर भी गए थे। शादी की रस्में और प्रक्रियाएं भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इसी बीच उनकी मंगेतर के साथ किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हो गया। विवाद के बाद शादी का रिश्ता टूट गया, जिससे डॉ. एल्विन काफी गहरे तनाव और अवसाद में चल रहे थे। पुलिस हर एंगल से कर रही है जांचयह घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे रिश्ते में आए तनाव और आत्महत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है। हालांकि, शादी से ठीक पहले ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर को यह कदम उठाना पड़ा, इसकी सटीक वजह जानने के लिए पुलिस कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation कर्ज और खेती के बोझ से परेशान किसान ने की आत्महत्या, कोरबा के उरगा क्षेत्र की घटना