पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 4 साल की मासूम बच्ची को खाने का लालच देकर ले जाने, उसके साथ दरिंदगी करने और फिर हत्या करने के आरोप में 65 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की, CCTV में वह आरोपी के साथ जाती दिखी और इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और फिर Mumbai-Bengaluru Highway जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को भरोसा देना पड़ा कि 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। Post Views: 135 Please Share With Your Friends Also Post navigation 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट:RCB के ऑफिशियल साइट से खरीदनी होगी, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला छत्तीसगढ़ में LPG गैस घोटाला: प्लांट में खड़े टैंकरों से चुरा ली 1.5 करोड़ की 90 टन गैस, पुलिस जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, मैनेजर गिरफ्तार