रायपुर। रायपुर में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। राजधानी में 10 और 13 मई को आईपीएल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा और अब टिकट बुकिंग की तारीख भी सामने आ गई है। 3 मई से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी और टिकट सिर्फ Royal Challengers Bengaluru की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। किसी दूसरी वेबसाइट से टिकट खरीदने पर फर्जीवाड़े का खतरा भी बताया गया है।

10 मई को Royal Challengers Bengaluru की टक्कर Mumbai Indians से होगी, जबकि 13 मई को मुकाबला Kolkata Knight Riders से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। खबर ये भी है कि RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिन शहर में रुकेगी। सबसे सस्ता टिकट 2000 रुपए से शुरू होगा, जबकि प्रीमियम कैटेगरी 8000 रुपए तक जाएगी। इस बार स्टेडियम में दर्शकों को खिलाड़ियों का और करीब से नजारा मिलने वाला है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!