कोरबा। कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग के पास स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार की खुशियां मातम में तबदील हो गई. नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर नाबालिग की मौत हो गई. मृतक की पहचान 17 साल के अलाउद्दीन के रूप में की गई. वह माता-पिता का इकलौता बेटा था.

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा मुख्य मार्ग में ताजुद्दीन का परिवार निवास करता है. उनका पुत्र अलाउद्दीन परिवार के साथ पिकनिक मनाने झोराघाट आया था. परिवार के सभी सदस्य पिकनिक का लुत्फ उठा रहे थे. अलाउद्दीन नदी में नहा रहा था. इस दौरान अचानक वह नदी के गहरे पानी में चला गया. उसे डूबते देख परिजन और आस पास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी. उनकी आंखों के सामने युवक गहरे पानी में डूब गया. उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया. परिजन युवक को लेकर कटघोरा स्थित अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल में हंगामे की स्थिति

बताया जा रहा है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं होने और आपातकालीन सुविधा नहीं होने पर हंगामे की स्थिति भी बनी. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!