उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर द्वारा पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों एवं आपूर्ति संकट को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना चौक से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं वाहन चालकों से बातचीत कर बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट को लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेट्रोल पंप पर “डीजल नहीं है” का बोर्ड लगा होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता बताया।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल और गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर 2500 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे आम जनता परेशान है।

वहीं जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गैस, डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिए केंद्र की विदेश नीति और मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजवंती सिंह ने कहा कि जब तक महंगाई कम नहीं होती और पेट्रोल-डीजल तथा गैस की पर्याप्त सप्लाई शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आज पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया है और आने वाले दिनों में सोना-चांदी दुकानों के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम में उप सरपंच शेखर सिंह देव, द्वारिका यादव, भगवत सिंह, संतोष गुप्ता, रोहित सिंह टेकाम अजितेश सोनी, सूरज यादव, अमृत यादव, योगेंद्र सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। यह आयोजन शाम करीब 4 बजे थाना चौक से नैतिक पेट्रोल पंप तक किया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!