नारायणपुर। जिले के भरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात धर्मांतरण के आरोपों को लेकर बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि ‘प्रेस’ लिखी एक गाड़ी में कुछ लोग, जिनमें पास्टर भी शामिल थे, गांव पहुंचे थे। इसके बाद ग्रामीणों और संबंधित लोगों के बीच तनाव बढ़ गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में 2-3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार शाम ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी में सवार कुछ लोग गांव पहुंचे थे और एक घर में धार्मिक गतिविधियां संचालित होने की बात कही जा रही थी। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक महिला समेत कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन भी किया। स्थिति को देखते हुए गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि माहौल शांत बना रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने का प्रयास जारी है। Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाम का बजेगा डंका! मंगलवार को करें हनुमान जी के ये चमत्कारी उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता कुंडली में ‘बुध’ खराब है तो राजा से रंक बनने में नहीं लगती देर! आज ही पहचानें ये लक्षण