मुंगेली। मुंगेली में मृत गौवंश के शव कचरा डंपिंग स्थल पर फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद भारी बवाल मच गया। कचरे में आग लगने से कई मवेशियों के शव अधजली हालत में मिले, जिन्हें पक्षी नोचते दिखाई दिए। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, गौसेवकों और गौप्रेमियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर संवेदनहीनता और लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक नगर के डंपिंग यार्ड में करीब एक दर्जन मृत गायों के शव फेंके गए थे। आग लगने के कारण कई शव जल गए, जबकि को खुले में छोड़ दिया गया। गौसेवकों का कहना है कि पहले मृत मवेशियों को गड्ढा खोदकर दफनाया जाता था, लेकिन इस बार नियमों और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की गई। मामले को लेकर लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गौवंश का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडेय ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। मृत गायों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि नगर पालिका को बदनाम करने के लिए किसी ने जानबूझकर ऐसा किया हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। Post Views: 113 Please Share With Your Friends Also Post navigation फर्जी अटेंडेंस व मनमर्जी मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक को किया गया सस्पेंड, जांच में खुली गंभीर अनियमितताएं