सड़क हादसे में टीआई नंदलाल पैकरा की मौत, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शोक की लहर मुंगेली :- जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक जांबाज अधिकारी की इस तरह अचानक मौत की खबर मिलते ही मुंगेली सहित पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पैकरा एक गुम इंसान की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के साथ राजस्थान जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुखद घटना में टीआई नंदलाल पैकरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Post Views: 274 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: अब इन त्योहारों पर भी छुट्टी, इस-इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कई जिलों में आदेश जारी CG: घूमने के दौरान पत्नी ने किया फोन, तो गुस्साए पति ने धारदार हथियार से किया हमला, फिर हाथ तोड़ा