रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। सुबह 11:30 बजे से शुरू हुई इस बैठक में कृषि, प्रशासन और आगामी विधानसभा सत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बैठक में कुछ बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। मानसून और खरीफ सीजन पर विशेष फोकस प्रदेश में मानसून की देरी को देखते हुए कैबिनेट बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। धान सहित अन्य फसलों की बुआई की स्थिति, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों पर मंथन 13 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में रणनीति तैयार की जाएगी। विभिन्न विभागों की तैयारियों और सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। अनुकंपा नियुक्ति नियमों में बदलाव संभव सूत्रों के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े संशोधित नियमों के प्रस्ताव को भी आज कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान को लेकर सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। बैठक का सबसे चर्चित एजेंडा शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों से जुड़ा माना जा रहा है। प्रदेश में थोक तबादलों का रास्ता साफ करने के लिए नई स्थानांतरण नीति पर कैबिनेट की मुहर लगने की चर्चा है। हालांकि इसकी स्पष्ट जानकारी कैबिनेट की बैठक के बाद ही सामने आ सकती है। कई अहम निर्णयों पर टिकी नजर कैबिनेट बैठक के फैसलों पर किसानों, कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर टिकी हुई है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। Post Views: 119 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ की धरती ने उगला ‘हीरा’! महासमुंद के डायमंड ब्लॉक में मिली बड़ी सफलता… ओडिशा बॉर्डर पर मिला गरियाबंद के युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी