गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गरियाबंद जिले के मुनगापदर गांव निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुरुआती परिस्थितियां इस मौत को रहस्यमयी बना रही हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय परमेश्वर मरकाम के रूप में हुई है, जो गरियाबंद जिले के मुनगापदर गांव का रहने वाला था। उसका शव ओडिशा सीमा क्षेत्र में मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार परमेश्वर मरकाम का संबंध बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी के परिवार से भी बताया जा रहा है। ऐसे में मामले ने और अधिक संवेदनशील रूप ले लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ओडिशा पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की मौत से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक वारदात का परिणाम है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!