कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से में सनसनी मचा मचा देने वाली खबर सामने आ रही है । दरअसल, CAF कैंप में ड्यूटी कर रहे एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । मृतक जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है। पूरा मामला जानकारी के अनुसार मृतक जवान जोगेंद्र नेताम फरसगांव इलाके के उरंदाबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा तत्काल मर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मृत जवान के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जवान ने निजी कारणों के चलते मानसिक तनाव में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसपी ने दिए बारीक जांच के निर्देश एसपी पंकज चंद्रा ने उरंदाबेड़ा थाना प्रभारी को इस पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation ट्रक और माजदा में जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर…