कोंडागांव। कोंडागांव के केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। NH-30 पर जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन टैंकर अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। लोग डर गए कि कहीं बड़ा धमाका न हो जाए। चालक उदय ठाकुर ने बताया कि घाट उतरते समय ब्रेक फेल हो गए थे। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सेफ्टी वाल्व खोल दिया, जिससे गैस नियंत्रित तरीके से बाहर निकलती रही और बड़ा विस्फोट टल गया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात नियंत्रित किया और मार्ग को कुछ देर बाद फिर से चालू कराया। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होना ही हादसे की वजह बताई जा रही है। अगर समय रहते चालक ने कदम नहीं उठाया होता, तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। छत्तीसगढ़ के इस इलाके में लोगों ने चालक की समझदारी की तारीफ की, जिसने एक बड़े हादसे को टाल दिया। Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation 15 जुलाई से पहले 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले, नए सत्र से शिक्षकों के नए नियम पर कहा, आजकल हर शिक्षक के पास स्मार्ट फोन…