कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत होने की खबर है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है,जिन्हें उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक हादसा तड़के सुबह की बताई जा रही है,जहां फरसगांव में NH यानी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बैरागी ढाबा के पास ट्रक और माजदा में जबरदस्त टक्कर हो गई,जिससे दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गए,वहीं माजदा सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में माजदा सवार दो लोगों की दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई,वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती कराया गया है,जहां सभी का उपचार जारी है,हालांकि घटना किन कारणों से हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पर आशंका है कि झपकी आने के वाहन अनियंत्रित हुई होगी और ये दुर्घटना हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह करीब 6 बजे उस वक्त हुई जब माजदा रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही थी,उसी दौरान सामने जगदलपुर की तरफ से आ रही ट्रक और माजदा में भीषण टक्कर हो गई, जिससे दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई वहीं तीन घायल है,बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई थी।

वहीं टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में चिपक गए और मृतकों की शव अंदर ही दब गए जिससे निकालने के मौके पर जेसीबी मंगवाना पड़ा,जहां काफी मशक्कत के बाद वाहन में अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

वहीं घटना के बाद सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी,इधर मामले की सूचना मिलते फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला, और यातायत व्यवस्था को दुरुस्त किया,फिलहाल पुलिस मामले की जांच शूरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!