गरियाबंद। गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18.575 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही 2 बाइक भी जब्त पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा गांजा ओड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो मामलों में कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों मामलों में कुल तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में सक्रिय थे और ओड़ीसा से माल लाकर मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गरियाबंद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ Post Views: 111 Please Share With Your Friends Also Post navigation गरियाबंद में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल गरियाबंद में प्रसूता और नवजात के मौत पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने निजी हास्पिटल का लाइसेंस किया निलंबित