गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले 48 घंटों के भीतर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों की जांच की गई, जिसमें स्वाइन फ्लू के दो नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। नए मरीजों की पुष्टि होने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और संदिग्धों की जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य अमले द्वारा संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सर्दी, खांसी, तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करवाएं और सतर्कता बरतें। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation बाढ़ ने उजाड़ी किसानों की दुनिया, 150 एकड़ खेत रेत में तब्दील