फरसगांव। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शाम करीब 7:30 बजे फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में घुड़उ राम माली और सगाराम सलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतक परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि रात 8 बजे 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई थी, लेकिन एंबुलेंस करीब ढाई घंटे बाद रात 10:30 बजे अस्पताल पहुंची। उनका कहना है कि इसी देरी के दौरान गंभीर रूप से घायल घुड़उ राम माली की अस्पताल में ही मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घुड़उ राम माली को आवश्यक ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका दावा है कि घायल युवक को लंबे समय तक अस्पताल परिसर में ही छोड़ दिया गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। घटना में घायल दूसरे युवक सगाराम सलाम को बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। Post Views: 110 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्कूल के बाहर छात्र में चाकूबाजी, ‘मोटा’ कहा तो चाकू से गोद डाला, 10वीं के छात्र की मौत छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव: तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू