नई दिल्ली। खाना खाने के बाद अक्सर लोग पानी पी लेते हैं. आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ज्यादा लोग खाना खाते समय या फिर खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं. आयुर्वेद के अनुसार इसे गलत बताया गया है. खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए. खाना खाने के कितने मिनट बाद पीना चाहिए पानीआयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है. खाना खाने के 50 से 60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए. खाना खाने के लगभग 1 घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद प्याज लगती है कि मिर्च लगती है तो आप 1 से 2 घूंट पानी सकते हैं. लेकिन पेट भर पानी पीना सही नहीं होगा. 1 घंटे बाद पानी पीने के फायदेअगर आप खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे. सबसे पहला फायदा आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा. वहीं खाने के लगभग 1 घंटे बाद पानी पीने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी. इसके अलावा शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे. तुरंत बाद पानी पीने के नुकसानअगर खाना खाने के दौरान या फिर खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. खाना खाने के तुरंत बाद पानी सही से पच नहीं पाता है जिस वजह से गैस और अपच की समस्या हो सकती है. खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है. Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation शुगर रिपोर्ट है नॉर्मल फिर भी थकान रहती है, कहीं ये छिपी डायबिटीज तो नहीं? धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…