मुंगेली। मुंगेली में मृत गौवंश के शव कचरा डंपिंग स्थल पर फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद भारी बवाल मच गया। कचरे में आग लगने से कई मवेशियों के शव अधजली हालत में मिले, जिन्हें पक्षी नोचते दिखाई दिए। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, गौसेवकों और गौप्रेमियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर संवेदनहीनता और लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक नगर के डंपिंग यार्ड में करीब एक दर्जन मृत गायों के शव फेंके गए थे। आग लगने के कारण कई शव जल गए, जबकि को खुले में छोड़ दिया गया। गौसेवकों का कहना है कि पहले मृत मवेशियों को गड्ढा खोदकर दफनाया जाता था, लेकिन इस बार नियमों और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी की गई।

मामले को लेकर लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गौवंश का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडेय ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। मृत गायों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि नगर पालिका को बदनाम करने के लिए किसी ने जानबूझकर ऐसा किया हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!