गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू होने के बाद जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है. 6 भालुओं ने जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर दौड़ा-दौड़ा कर हमला कर दिया. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें अब बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है. 6 भालुओं के समूह ने किया हमला जानकारी के मुताबिक, घटना सड़क पारसोली वन परिक्षेत्र के हरदी गांव की है. ग्रामीणों का समूह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पहुंचे थे. लेकिन यहां 6 भालुओं के समूह ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. सभी अपनी जान बचाकर इधर-उधार भागने लगे. भालुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया. इस दौरान 2 ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गए. रायपुर में इलाज जारी दोनों ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर परिजनों को सूचना दी. घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. Post Views: 219 Please Share With Your Friends Also Post navigation झाड़-फूंक के नाम पर युवती की मौत: गर्म पानी-तेल डालकर किया ‘इलाज’, आरोपी महिला को उम्रकैद सजा… जब विधायक मंच से पुलिस व अफसरों पर भड़के, कहा, कार्यशैली सुधारियें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिये