रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 06 जून से 09 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगी। लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जून 2026 को भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II, 08 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा राज्य के निर्धारित केन्द्रों में आयोजित होगी। Post Views: 188 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: सूटकेस में ‘काला खेल’! रेलवे स्टेशन पर 10 किलो गौमांस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार झाड़-फूंक के नाम पर युवती की मौत: गर्म पानी-तेल डालकर किया ‘इलाज’, आरोपी महिला को उम्रकैद सजा…