बिलासपुर। पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को पकड़ा है. दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने साथ सूटकेश में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं. पुलिस को सूचना मिली थी, कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाएं गौमांस लेकर पहुंची है, पुलिस ने चेकिंग की, तो संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेश की तलाशी ली गई. तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है. FIR दर्ज जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसका उद्देश्य क्या था. जांच में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा इलाके की रहने वाली है और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस गौमांश के पीछे कोई सिंडिकेट काम कर रहा है या फिर वजह कुछ और है. फिलहाल तोरवा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है. Post Views: 138 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज से कई बड़े नियमों में बदलाव… बैंकिंग, गैस सिलेंडर, टैक्स और अन्य जरूरी बदलावों का आपके जीवन पर पड़ेगा असर… बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली