कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा कॉलरी इलाके में एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

SECL क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 21 वर्षीय पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को पायल ने कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवती की मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

पायल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!