CG: गोबरी नदी से ब्राउन गोल्ड की तस्करी! माइनिंग अधिकारी पहुंचे तो खाली मिले ट्रक, ड्राइवर फरार

कोरिया:- जिले के पटना तहसील अंतर्गत डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में सुबह से ही नदियों से रेत निकालने और उसे बड़े बड़े ट्रकों के जरिए परिवहन करने का सिलसिला शुरू हो जाता है.

बारिश बंद होते ही रेत तस्करी शुरू

लंबे समय से गोबरी नदी से रेत निकाले जाने की शिकायतें सामने आती रही है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से रेत तस्करों के हौसले बुलंद है. बारिश थमते ही नदी से रेत तस्करी का काम शुरू हो गया है. स्थानीय ग्रामीण का आरोप है कि तड़के सुबह 5 बजे से ही गोबरी नदी से रेत खनन चालू हो जाता है. गोबरी नदी किनारे मौके पर ट्रैक्टर, ट्रक और कई मजदूर रेत को गाड़ियों में भरते नजर आए.

नदी किनारे खड़ी कई गाड़ियों में नहीं दिखी नंबर प्लेट

गोबरी नदी के किनारे रेत परिवहन में लगे कुछ वाहनों में नंबर प्लेट भी नहीं मिले. वहीं कई वाहनों में लगी नंबर प्लेट में नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे.वहीं सूचना मिलने के बाद खनन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और औपचारिकता पूरी की.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!